दलौदा: लखमाखेड़ी में बिना मुंडेर का कुआं बना खतरा, ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की
लखमाखेड़ी में फोरलेन किनारे स्थित सार्वजनिक कुआं बिना मुंडेर के खुला होने से हादसे का खतरा बना हुआ है,ग्रामीणों ने बताया कि कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूरे गांव की पानी की जरूरत इसी कुएं से पूरी होती है,लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से तत्काल मरम्मत, मजबूत मुंडेर निर्माण और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की,