नानपारा: दुर्गापुर के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की रोडवेज बस की टक्कर से हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
रुपईडीहा स्थित दुर्गापुर गांव के पास सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे एक सड़क हादसे में 45 वर्षीय मोबीन अली पुत्र हसनू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मोबीन अली मॉर्निंग वॉक करके घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोडवेज बस बहराइच से रुपईडीहा गई