संगरिया: रतनपुरा सब्जी मंडी में पानी निकासी व्यवस्था न होने से लोग हो रहे परेशान
बीती रात्रि को हुई बरसात से सब्जी मंडी में पानी भर गया। बुधवार सुबह 8 बजे सब्जी मंडी में बहुत बुरा हाल था। सब्जी बेचने व खरीदने वाले लोगों को बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक हल्की बरसात से आज यह हालात है तो आगे जब कभी भारी बारिश होगी तो हाल खराब हो जाएंगे। प्रशासन को इसमें से पानी निकासी की व्यवस्था अति शीघ्र करनी चाहिए।