संगरिया: फतेहपुर से पुलिस ने एक स्थाई वारंटी सहित दो लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आज शनिवार शाम 7 बजे 2 जनों को गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार हवलदार विजय सिंह ने 5000 ईनामी अपराधी राजकुमार को वार्ड 3 से गिरफ्तार किया है। अन्य मामले में एक स्थाई वारंटी रमेश सिंह पुत्र महेंद्र सिंह को ए एस आई सूरजभान ने फतेहपुर से गिरफ्तार किया है ।