बांधवगढ़: 9 जुलाई को होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को प्रगति रिपोर्ट के साथ बुलाया गया
उमरिया में विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए 9 जुलाई को सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विभागों के अंतर्गत संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति, भूमि आवंटन, वन भूमि से जुड़े विवाद तथा अन्य लंबित प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा होगी। बैठक में सड़क विकास निगम, जल निगम, लोक निर्माण विभाग सभी को बुलाया गया