टांटोटी: सराना थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, डीजल लेने टांटोटी जा रहा था, बाइक फिसलकर खाई में गिरी
Tantoli, Ajmer | Jun 15, 2026 सराना थाना क्षेत्र में पीपरोली रोड पर 8 जून को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक बजरंग मेघवंशी की सोमवार को अजमेर में उपचार के दौरान मौत हो गई।पुलिस ने सोमवार सुबह 11 बजे मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।