सिराथू: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले बाल अपचारी को सैनी इलाके से पुलिस ने अभिरक्षा में लेकर किशोर न्याय बोर्ड में भेजा
सैनी थाना में 14 जून वादिनी द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि इलाके का एक बाल अपचारी उसकी नाबालिक बेटी को बहलाकर ले गया है।बुधवार दोपहर पुलिस ने इलाके से बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया और उसके साथ गई किशोरी को भी बरामद किया है।थाने लाकर पुलिस ने लिखापढ़ी करते हुए बाल अपचारी को न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया है।