रहटगांव: टिमरनी और रहटगाव में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, निःशुल्क मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर और कैलिपर्स।
हरदा जिले के दिव्यांगजनों के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार की एडीआईपी योजना के तहत 2 जुलाई को जनपद पंचायत टिमरनी और 3 जुलाई को जनपद पंचायत खिरकिया में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स और अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।