कोटड़ी: बड़लियास पुलिस ने अवैध बजरी खनन पर की बड़ी कार्रवाई, एक जेसीबी, दो ट्रेलर और दो डंपर किए जब्त
बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के श्रीपुरा (थला) गांव के पास बनास नदी किनारे छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से अवैध रूप से बजरी खनन में लिप्त एक जेसीबी मशीन, दो ट्रेलर और दो डंपर जब्त किए। क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बजरी खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।