दारू: दारू प्रखंड के स्टीफन पब्लिक स्कूल के अंदर असामाजिक तत्वों ने फोड़ी शराब की बोतलें
दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरा स्थित स्टीफन पब्लिक स्कूल में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्व के लोग विद्यालय के कमरे में शराब पीकर दर्जनों शराब की बोतलों तोड़ दिये। इस बारे मे विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि पिछले एक महीने से स्कूल के अगल-बगल प्रतिदिन नशाखोरों का अड्डा रहता है |