मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: युवक के अपहरण की साजिश नाकाम, 8 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व स्कॉर्पियो बरामद
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के भट्टी मोहल्ला में युवक आनंद कुमार रवि के अपहरण की कोशिश और मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले का मुख्य आरोपी सद्दाम कुरैशी बताया जा रहा है, जिसके पास से अवैध हथियार, गोली, मोबाइल फोन और एक काले रंग की स्कॉर्पियो बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, सद्दाम कुरैशी और उस