नागपुर की प्रसिद्ध औद्योगिक कंपनी गैलन इंडिया लिमिटेड में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक शातिर ठग को सारणी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने शोभापुर निवासी एक युवक से 2 लाख 20 हजार रुपए की ठगी की थी। युवक ने जब नौकरी का कोई जवाब नहीं मिला तो उसे शक हुआ और उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।