कांडी: कांडी थाना क्षेत्र के जतरो गांव में महिला को सांप ने दो जगह डंसा, सदर अस्पताल में इलाजरत
Kandi, Garhwa | Jul 5, 2026 कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जतरो गांव में सर्पदंश का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शनिवार को एक महिला को सांप ने दो जगह डस लिया। पीड़ित महिला की पहचान स्वर्गीय रामजी राम की पत्नी 60 वर्षीय फूलबसिया कुंवर के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार सुबह आठ बजे तक इलाजरत हैं।