बिसौली: आसफपुर मोड़ पर बिजली के तारों में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Bisauli, Budaun | Apr 21, 2026 बिसौली नगर में आसफपुर मोड़ के पास मंगलवार को शाम 7:00 बजे करीब बिजली के तारों में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक तारों से चिंगारियां निकलनी शुरू हुईं आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी।