मोहनलालगंज: लखनऊ में करणी सेना ने किया संगठन विस्तार, किरण सिंह बनीं नई जिला अध्यक्ष
राजपूत करणी सेना ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन का विस्तार करते हुए किरण सिंह को लखनऊ का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह दीपू और मातृशक्ति प्रदेश अध्यक्ष ज्योत्सना सिंह के संयुक्त निर्णय से हुई।