दुधि: रेणुकूट रेलवे स्टेशन के समीप तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से ऑटो सवार किशोर की हुई मौत
पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह लगभग 5 बजे हुए सड़क हादसे में ऑटो सवार एक किशोर की मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार अनपरा थाना क्षेत्र के सिधहवा से कुछ लोग एक शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो से अपने घर गुरमुरा लौट रहे थे।