भोरे: भोरे थाना की पुलिस ने हत्या के प्रयास कांड के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, अग्रेत्तर विधि सम्मत कार्रवाई जारी
थाना क्षेत्र के बीलरुवा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या के प्रयास कांड के दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की दोपहर 3:00 बजे पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक के निर्देश अनुसार अपराध नियंत्रण एवं विभिन्न कांडों में वांछित फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दो कि गिरफ्तारी हुई।