चूरू के रोडवेज बस स्टैंड पर साल 2021 में हुई गैंगवार और फायरिंग के मामले में हार्डकोर अपराधी जीतू जोड़ी को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और कोर्ट परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया। जीतू जोड़ी को बुलेटप्रूफ गाड़ी में कोर्ट परिसर तक लाया गया।