लाडपुरा: उद्योग नगर का स्कूल हादसे का इंतजार कर रहा है, मरम्मत के नाम पर केवल आश्वासन
Ladpura, Kota | Jul 26, 2025 जर्जर बिल्डिंग में सिमटती उम्मीदें: उद्योग नगर बालिका स्कूल पर मंडरा रहा खतरा कई पत्रों के बाद भी मरम्मत ठप, छात्राएँ दहशत में कर रही पढ़ाई कोटा जिले के उद्योग नगर क्षेत्र की इंदिरा गांधी कॉलोनी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। वर्षों पुरानी इमारत में गहरी दरारें पड़ चुकी हैं, बरामदों और कक्षों की छतों से