बरेली: 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, कोचिंग से घर न लौटने पर परिजनों में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
बरेली के थाना सुभाषनगर क्षेत्र से 14 वर्षीय छात्रा रागिनी के लापता होने का मामला सामने आया है। रागिनी कक्षा 9 की छात्रा है और 5 जनवरी को रोज़ की तरह बीडीए कॉलोनी स्थित कोचिंग के लिए घर से निकली थी। शाम को रामपुर गार्डन स्थित अमेरिकन कोचिंग नहीं पहुंचने पर परिजनों को जानकारी हुई। काफी तलाश के बाद भी सुराग न मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।