मितौली: मितौली थाना क्षेत्र के बड़ागांव मार्ग पर सेमरावा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर दो की हुई मौत
बीते शनिवार की देर रात मितौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बड़ा गांव मार्ग पर सेमरावा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, मौके पर बाइक सवार दोनों लोगों की मौत।वही आज रविवार दिनांक 5 अप्रैल 2026 को 10:00 बजे मितौली प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा चुका है। आगे की जांच पड़ताल की जा रही है ।