चैनपुर: चैनपुर में बदला मौसम, तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए। तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश हुई। तेज धूप और लू से लोगों को राहत मिली। इस बीच मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया। मौसम में आए बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में भी बदलाव देखने को मिला।