बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम लाटाबोड़ में शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि करीब 1 बजे दुर्ग से दल्लीराजहरा की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे बैठे चार मवेशियों को रौंद दिया, जिसमें सभी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का दृश्य लाटाबोड़ के युवक रोशन सोनवानी और उनके दोस्तों भरत साहू व जनक साहू ने देखा।