शनिवार को सरसावा पुलिस ने रायपुर रोड से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है l अभियुक्त के कब्जे से 10.72 ग्राम स्मैक बरामद की है l अभियुक्त का नाम पुलिस ने अजीम पुत्र जमील निवासी धलापड़ा बताया है l अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l