केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर नया विधेयक लाने की तैयारी को कांग्रेस ने जनविरोधी बताया है। इसी के विरोध में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कहा मनरेगा गरीब मजदूरों की जीवनरेखा है, इससे छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं