शाहबाद: कस्बाथाना की ऐतिहासिक धरोहरें बदहाल, प्राचीन छतरियां भी खंडहर में तब्दील
Shahbad, Baran | Jul 6, 2026 जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे मिली कस्बाथाना की ऐतिहासिक धरोहरें लगातार उपेक्षा का शिकार हो रही हैं। प्राचीन दरवाजों के बाद अब राजा-महाराजाओं के समय की ऐतिहासिक छतरियां भी खंडहर में तब्दील हो चुकी हैं। ग्रामीण देवेंद्र भार्गव, राजू औझा, राजू बंसल सहित अन्य लोगों ने बताया कि रखरखाव के अभाव में दीवारें टूट रही हैं और पत्थर बिखर रहे हैं।