नगीना: नगीना के मोहल्ला लाल सराय में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से मची अफरा-तफरी
Nagina, Bijnor | Apr 21, 2026 मंगलवार की सांय करीब 4:00 बजे नगीना के मोहल्ला लाल सराय में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग की लपटे देखकर अफरा तफरी मच गई। बताया जाता है कि पहले विद्युत केबल लीड में आग लगी और उसके बाद विद्युत ट्रांसफार्मर में आग पहुंच गई।जिससे विद्युत ट्रांसफार्मर जल गया। सूचना पर विद्युत विभाग ने सप्लाई बंद की।