ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को चक्रधरपुर व आसपास क्षेत्र में मनाई गई। इस अवसर पर चक्रधरपुर के 16 मस्जिदों में ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई.ईद उल अजहा बकरीद के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग सवेरे उठकर फजर की नमाज अदा की।चक्रधरपुर के राजबाड़ी रोड स्थित जामा मस्जिद में सबसे ज्यादा भीड़ रहीं। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी