शाहबाद: शाहबाद में खाद की किल्लत पर भड़के किसानों ने उपखण्ड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Shahbad, Baran | Jun 22, 2026 जानकारी सोमवार शाम 4 बजे मिली है शाहबाद में डीएपी खाद की भारी किल्लत से परेशान किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। क्षेत्र में लंबे समय से खाद न मिलने के कारण फसलों की बुआई और वृद्धि प्रभावित हो रही है। डीएपी के लिए सहकारी समितियों और दुकानों के चक्कर काट रहे किसानों के सब्र का बांध आखिरकार टूट गया।