उमरेठ: जमुनिया जेठू में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए किया प्रेरित,किसानों को बताए गए जैविक खेती के लाभ
उमरेठ के जमुनिया जेठू में किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्ररित किया गया। इसके लिए प्राकृतिक खेती पाठशाला लगाई गई। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विभाग परासिया ने किया। सोमवार को छह बजे विभाग के अधिकारी ने बताया कि पाठशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना और रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से अवगत कराना था।