भाजपा युवा मोर्चा नेता राकेश यादव बना के जन्मदिवस पर भोमलवास स्थित उनके इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 51 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर राकेश यादव बना को बधाई देने के लिए बड़नगर और आसपास के क्षेत्रों के कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी पहुंचे और उनके इस सामाजिक सेवा कार्य की सराहना की।