लक्ष्मीपुर: हिरम्बा गांव में बेकाबू घोड़े का आतंक, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल
लक्ष्मीपुर प्रखंड के हिरम्बा गांव में दो दिनों से भटक रहे एक बेकाबू घोड़े ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। गुरुवार को घोड़े ने अचानक कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर विजय कुमार मिश्रा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 12 बजे बताया की घायलों में रघुनंदन मिश्रा, भगवती देवी और अभिलाषा चंद्र भी शामिल हैं।