सहारनपुर: अम्बाला रोड पर निगम, आरटीओ, ट्रैफिक पुलिस का अतिक्रमण हटाओ साझा अभियान, सड़क पर रखा सामान किया जब्त
नगर निगम ने सोमवार दोपहर 3:00 बजे घंटाघर से अम्बाला रोड पर कुतुबशेर तक टैªफिक पुलिस, एआरएम रोडवेज व आरटीओ विभाग के साथ अतिक्रमण के खिलाफ साझा अभियान चलाते हुए स्टॉल, बैंच, बोर्ड और रेहड़ी आदि जब्त की तथा दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला। इसके अलावा सड़क पर इधर उधर खड़े वाहनों के भी चालान टैªफिक पुलिस द्वारा किये गए।