राजगढ़: मुहर्रम शरीफ के पाक मौके पर सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने यात्रियों को पिलाया ठंडा शरबत
Rajgarh, Churu | Jun 26, 2026 मुहर्रम शरीफ के पाक मौके पर इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों के ईसाले सवाब के लिए दावते इस्लामी इंडिया के वेलफेयर डिपार्टमेंट GNRF (गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन) की ओर से शुक्रवार को सादुलपुर रेलवे स्टेशन पर राहगीरों और रेल यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाया गया। दोपहर अढाई बजे दी जानकारी में पूर्व टी.आई. (EX TI) ताज मोह मद शेख ने बताया कि मुहर्रम पर यह आयोजन किया है।