मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में लापता मासूम बच्ची का शव संदिग्ध परिस्थिति में तालाब में मिला
कस्बा बेवर निवासी रफीउद्दीन उर्फ बंटू की बीती सोमवार की शाम लगभग 6:30 बजे 2 वर्षीय मासूम बच्ची मन्नत लापता हो गई थी। बच्ची को काफी खोजने का प्रयास किया गया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद मंगलवार की सुबह 11:30 बजे घर से कुछ दूर तालाब में संदिग्ध परिस्थिति में शव पड़ा मिला। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम।