मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में बेटे की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित पिता ने एसपी से की शिकायत
बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मद्दापुर धर्म दोहरा निवासी लालाराम जाटव पुत्र सुरेश चंद्र जाटव ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई थी। जिसमें पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पिता ने एसपी कार्यालय पहुंच अपने परिवार के साथ शिकायत की है।