भभुआ: मोहनिया समेकित जांच चौकी से उत्पाद पुलिस ने 673.920 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया, पिकअप जब्त
Bhabua, Kaimur | May 30, 2025 मोहनिया समेकित जांच चौकी से उत्पाद पुलिस ने 673.920 लीटर विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर पिकअप को जब्त किया है। जो यह घटना आज शुक्रवार की मध्य रात्रि 1 बजे की बताई जाती है। वहीं शुक्रवार को शाम 4 बजे उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज पटना जिला के मलहा टोली सबलपुर निवासी सुधीर कुमार बताया जाता है।