भभुआ: सोनहन थाना क्षेत्र से पुलिस ने नवागांव के एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Bhabua, Kaimur | May 30, 2025 सोनहन थाना क्षेत्र से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के नवागांव के एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछ-ताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया। कैमूर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया गिरफ्तार आरोपी उदय कुमार ग्राम नावागांव का रहने वाला बताया जाता है।