अतरौली: गांव बाजीदपुर में बारिश में झींना गिरने से चाय बना रही महिला की दबकर हुई मौत, दो मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ा
गांव बाजीदपुर में बारिश में झींना गिरने से चाय बना रही महिला की दबकर हुई मौत; दो मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ा थाना दादो क्षेत्र के गांव बाजीदपुर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव की 27 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी प्रेमचंद्र घर में बने झींने के नीचे रसोई में परिजनों के लिए चाय बना रही थीं। सुबह तड़के से हो रही तेज बारिश के कारण अचानक झींना भरभर