धरियावद: रणा, आड़ावेला एवं जोलर जैसे दूरदराज गांवों में आयोजित विशेष शिविरों से 198 ग्रामीणों को मिला लाभ
ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने तथा आवश्यक दस्तावेज तैयार करवाने के उद्देश्य से सृष्टि सेवा समिति धरियावद द्वारा विशेष जनसेवा शिविरों का आयोजन किया गया। यह शिविर ग्राम रणा पंचायत-मांडकला,ग्राम आड़ावेला पंचायत-खूटगढ़ तथा ग्राम जोलर पंचायत-जोलर में आयोजित किए गए, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।