दिल्ली पुलिस ने अपने सभी जिलों में शिष्टाचार दस्ता शुरू किया है। टिकरी बॉर्डर पर शिष्टाचार दस्ते ने महिलाओं को उनके खिलाफ होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया। डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षित और सम्मानित महसूस कराना है। दस्ते ने पर्चे बांटे और महिला यात्रियों के साथ बातचीत की।