विदिशा नगर: अतिथि शिक्षकों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
अतिथि शिक्षक संघ के बैनर तले जिले के अतिथि शिक्षकों ने सोमवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने नियमितीकरण के साथ नियमित शिक्षकों की तरह सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना है कि 30 अप्रैल के बाद उन्हें कार्य से अलग कर दिया गया है और हर वर्ष केवल 9 से 10 माह की नियुक्ति से आर्थिक असुरक्षा बनी रहती है।