जलेसर: शॉर्ट सर्किट से मौजमपुर में किसान की झोपड़ी में लगी भीषण आग, एक गाय की जलकर हुई मौत।
Jalesar, Etah | May 26, 2024 कोतवाली जलेसर के मौजमपुर गांव में विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई, जिसमें एक गाय की मौके पर ही जलकर मौत हो गई । घटना की जानकारी लगते ही मौके पर थाना जलेसर पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम पहुंच गई ,कड़ी मशक्कत करने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।