जलेसर: बहन के ससुरालीजनों द्वारा फर्जी मुकदमा लिखाए जाने के मामले में थाना जलेसर क्षेत्र निवासी पीड़ित ने SSP से की मुलाकात
Jalesar, Etah | Jan 24, 2024 बहन के ससुरालीजनों द्वारा फर्जी मुकदमा लिखाए जाने पर मोनू ने बताया कि बहन के ससुरालीजन बहन को घर से निकाल देना चाहते हैं। उसने कहा कि बहन के पति के साथ दूसरे लोगों ने मारपीट की थी लेकिन आरोप हमारे परिजनों पर लगाया गया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।