पटना ग्रामीण: शपथ ग्रहण के बाद राजभवन में सीएम नीतीश कुमार ने कहा- अब इधर-उधर नहीं जाना
बिहार में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। बिहार में एनडीए की नई सरकार बन गई है। नीतीश कुमार बिहार के 9वीं बार मुख्यमंत्री बन गये हैं तो वही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा डिप्टी सीएम बने हैं। शपथ ग्रहण के बाद राजभवन में मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जहां पहले थे वहीं आ गये हैं,अब इधर-उधर नहीं जाना है।