भरथना: लखना में सिल्ट को लेकर विवाद, ट्रैक्टर चालक और ठेकेदार के बीच हुई कहासुनी का वीडियो हुआ प्रचलित
बकेवर क्षेत्र के लखना स्थित निचली गंग भोगनी नहर की पटरी पर सिल्ट उठाने को लेकर ट्रैक्टर चालकों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी और गाली गलौज का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।