आबूरोड के आदिवासी बाहुल्य भाखर क्षेत्र के जाम्बुडी़ मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ शताब्दी वर्ष को लेकर आज हिंदू सम्मेलन उत्साह, एकता और सांस्कृतिक चेतना के साथ सम्पन्न हुआ। दूर-दराज के गांवों से मातृशक्ति सहित बड़ी संख्या में समाजजन सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।