शिवहर: कार्य में लापरवाही के आरोप में एसपी अनंत कुमार राय ने जिला के 05 पुलिस अधिकारी को भेजा स्पष्टीकरण
एसपी आनंद कुमार राय ने बताया है कि पिछले दिनों उनके द्वारा जिले के कई थानों का औचक निरीक्षण किया गया था. उन्होंने बताया है कि निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में जिला के पांच पुलिस अधिकारी को स्पष्टीकरण भेजा गया है. और उनसे 24 घंटा के अंदर जवाब मांगा है. उन्होंने बताया है कि कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।