शिवहर: शिवहर जिला को पुलिस मुख्यालय से मिला तीन नए वाहन, एसपी अनंत कुमार राय
एसपी अनंत कुमार राय ने बताया है कि शिवहर जिला का पुलिस और सशक्त होने जा रही है. शिवहर जिला में क्राइम कंट्रोल करने के लिए बिहार पुलिस मुख्यालय पटना से शिवहर जिला को तीन नए वाहन प्राप्त हुए हैं. उन्होंने बताया है कि दो वाहन यातायात थाना को दिया जाएगा और एक वाहन जिला के हाईवे पर 24 घण्टा गश्ती करेगा. अब जिले में अपराधियों की खैर नहीं होगी है।