शिवहर: शिवहर समाहरणालय में किसान चौपाल रथ को प्रभारी डीएम और डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
शिवहर जिले के सभी पंचायत में आज 21 जून से लेकर 12 जुलाई तक जिले के सभी पंचायत में किसान चौपाल का आयोजन किया जाना है. इसको लेकर किसानों को जागरूक करने के लिए आज समाहरणालय परिसर से प्रभारी डीएम और डीडीसी अतुल कुमार वर्मा ने किसान चौपाल रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है. मौके पर उप समाहर्ता चांदनी सुमन, उप परियोजना निदेशक आत्मा हीरालाल मौजूद थे।